BREAKING

इटावा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अदब-ओ-एहतराम के साथ निकालने की अपील: पीर मौलाना मोईनुद्दीन चमन क़ादरी

 इटावा डेस्क मोहम्मद आमीन भाई 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अदब-ओ-एहतराम के साथ निकालने की अपील: पीर मौलाना मोईनुद्दीन चमन क़ादरी

इटावा। मोहल्ला शाह कमर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पीर मौलाना चमन मोईनुद्दीन कादरी ने लोगों से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अदब-ओ-एहतराम, अमन और भाईचारे के साथ निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश पूरी इंसानियत के लिए रहमत और खुशी का पैगाम लेकर आई।

पीर मौलाना चमन कादरी ने कहा कि जुलूस के दौरान दरूद-ओ-सलाम का विर्द करते हुए हाथों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के झंडे लेकर शांति और अनुशासन के साथ जुलूस निकाला जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान अदब-ओ-एहतराम का पूरा ख्याल रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें।

उन्होंने हुजूर की पैदाइश और उनकी सीरत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की आमद से दुनिया को इंसानियत, भाईचारे, अमन और मोहब्बत का संदेश मिला। आपकी पूरी जिंदगी इंसानों को नेक रास्ते पर चलने, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने तथा एक-दूसरे के साथ मोहब्बत और रहम का व्यवहार करने की सीख देती है।

उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मनाने का मकसद हुजूर की पैदाइश की खुशी का इजहार करने के साथ उनकी सीरत-ए-पाक को याद करना और उनकी शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अपनाने का संकल्प लेना है। इस मौके पर अधिक से अधिक दरूद-ओ-सलाम पढ़ा जाए तथा जुलूस के दौरान शांति, अनुशासन और भाईचारे का माहौल बनाए रखा जाए।

पीर मुबीन खलीफा चमन कादरी ने सभी लोगों से जश्ने ईद मिलादुन्नबी को मोहब्बत, भाईचारे और अमन के साथ मनाने तथा हुजूर की सीरत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस दौरान अंसारी समाज के जिला अध्यक्ष अतिकुर रहमान, सपा नेता जैनुल आबदीन, रिजवान कुरैशी, अफसर पहलवान, हाजी गुड्डू मंसूरी, मौलाना शान कादरी, मोहम्मद अशद कादरी, अरसान कादरी, चमन-ए-गुलाम जिलानी, हादी हसन हाजी, महफूज, हाफिज जैद साहब, आगरा के नईम कादरी, फिरोजाबाद के इरफान कादरी आदि मौजूद रहे। सभी ने दरूद-ओ-सलाम पढ़कर अमन और भाईचारे की दुआ ki 

 

Previous Post Next Post